फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक शराब पीने से तो नहीं हुई युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गुराना गांव में शनिवार को मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हुई। अधिक शराब पीने से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

शनिवार को गुराना गांव में वाल्मीकि चौपाल के पास युवक का शव मिला । बड़ौत कोतवाली पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को भी युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसका शव पोस्टमार्टम हाउस बागपत में रखा गया है। पुलिस युवक की मौत अधिक शराब पीकर होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने बताया कि युवक के होंठ सूजे थे। उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बड़ौत कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें