बड़ौत (बागपत)।
संजय मूर्ति के पास दो महिलाएं एक महिला का पर्स छीनकर भागते समय शोर मचाने पर लोगों ने एक महिला को पकड़ जमकर धुनाई की और बाद में पर्स छीनकर उसे भगा दिया।
कमलेश पत्नी राजेश निवासी पत्थर मंडी बड़ौत अपनी बेटी नीतू के साथ निजी अस्पताल में दवाई लेने जा रही थी। वह हाथ में पर्स लिये थी। जब वे संजय मूर्ति के पास से जा रही थी। तभी दो महिलाएं आई और उसके हाथ से पर्स छीनकर भागने लगी। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने भागती एक महिला को पकड़ लिया। जबकि दूसरी भाग निकली और उससे पर्स भी बरामद किया। बाद में उसकी धुनाई कर महिला को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।