बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव के युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन 15 दिसंबर को घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका फुफेरा भाई बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। मकान से 50 हजार रुपये नगद, सोने की चेन व अन्य आभूषण लेकर गए है। तलाश करने पर इसका पता चला। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
दारोगा पर अभद्रता कर धमकी देने का आरोप
बागपत। दरकावदा गांव निवासी महिला मंजू ने बताया कि उसने शौचालय निर्माण के लिए एक कर्मचारी को प्रार्थना पत्र दिया था। इससे क्षुब्ध होकर गांव के एक जिम्मेदार व्यक्ति ने उसकी पुलिस से शिकायत कर दी। आरोप है कि एक दारोगा ने घर पर आकर उसके साथ अभद्रता करते हुए केस में फंसाने की धमकी दी। इससे उनका परिवार परेशान है। उसने एसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।