बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रीवर पार्क के पास पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की। उधर, पुलिस ने दो युवकों से पचास पेटी शराब भी बरामद की।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया मंगलवार की रात में रीवर पार्क के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बाइक पर दो युवक संदिग्ध हालत में नजर आए। युवकों से बाइकों के विषय में जानकारी ली। आरोपी किसी भी बात का जवाब नहीं दे पाए। जांच पड़ताल करने पर पता चला दोनों युवक चोरी की बाइक कहीं ले जा रहे थे। उन्होंने बताया पकड़े गए युवक अंकुर त्यागी और पंकज त्यागी है, जो खेकड़ा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के रहने वाले हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से 50 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की। आबकारी अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कराने के बाद चारों आरोपियों मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेजा।