बागपत। रटौल गांव में लोहा व्यापारी सुनील गोयल को गोली मारकर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड पर लिए मुल्जिम राहुल भगौट ने अपने साथी का नाम पुलिस को बताया । पुलिस के मुताबिक राहुल ने कहा उसने व्यापारी को डराने के लिए गोली चलाई । व्यापारी जेल में बंद सजायाफ्ता हरेंद्र बली के रुपये नहीं लौटा रहा है।
व्यापारी सुनील गोयल आठ अगस्त को अपनी दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश दुकान के पास पहुंचे। इनमें से एक ने दुकान पर पहुंचकर उन पर फायर कर दिया । हाथ में गोली लगने से घायल हो गए । उनकी दुकान पर बागपत जेल में बंद हरेंद्र बली के नाम की चिट्ठी डाली । इसमें 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने जेल में जाकर हरेंद्र बली से जानकारी की । पुलिस ने राहुल निवासी भगौट पर अपने साथी के साथ मिलकर फायर करने का आरोपी माना । आरोपी राहुल ने एक सप्ताह पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया। खेकड़ा पुलिस ने मंगलवार को आरोपी राहुल को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम बताया। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी सौरभ निवासी भगौट को उसके घर से ही गिरफ्तार किया।
खेकड़ा थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा आरोपी राहुल ने बताया जेल में हरेंद्र बली से मिलने गया। हरेंद्र के व्यापारी पर लाखों रुपये है। व्यापारी तगादा करने के बाद भी उसके रुपये नहीं दे रहा है। इसी कारण हरेंद्र के कहने पर उसने व्यापारी को डराने के लिए फायर किया।