खेकड़ा (बागपत)।
बुधवार को सुबह करीब आठ बजे क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी में अनीस और टोनी गुजर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें एक पक्ष का टोनी और दूसरे पक्ष का अनीस घायल हो गया। आस पास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट कराई। परिजनों ने घायलों का इलाज कराया। इसके बाद दोनों पक्षों खेकड़ा थाने में पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।