फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबा युवक तीन दिन बाद भी नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

यमुना नदी में तीन दिन पहले डूबे युवक नहीं मिल सका। परिजनों ने नदी के किनारे-किनारे खेकड़ा तक उसकी तलाश की। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल हरियाणा के राई थाना क्षेत्र का बताकर उन्हें वापस भेजा। परिजनों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

पक्का घाट बागपत के पास तीन दिन पहले मोहल्ला ईदगाह निवासी रियासत पुत्र नूर मोहम्मद तैरकर यमुना नदी पार कर रहा था। पानी का तेज बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गया। गोताखोरों ने कई घंटे तक उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम और पुलिस ने पानी में 10 किमी तक युवक की तलाश की, लेकिन टीम को भी कोई सफलता नहीं मिल पाई। तीन दिन बाद भी युवक नहीं मिलने से परिवार में कोहराम मचा है। बुधवार को परिजनों ने यमुना नदी के किनारे-किनारे पैदल खेकड़ा तक युवक की तलाक की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिला। युवक के भाई राशिद ने बताया कि उसकी साथ गए पड़ोसी उस्मान ने उसे नदी में कूदने के लिए उकसाया । उस दिन से उस्मान भी गायब है। उस्मान ही उसकी मौत का जिम्मेदार है। वह बुधवार को कोतवाली में तहरीर लेकर पहुंचा, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल हरियाणा के राई थाना क्षेत्र का बताकर उसे वापस भेजा। इसे लेकर युवक के परिजनों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने बताया कि एसपी से मुलाकात कर शिकायत होगी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक हरियाणा की तरफ से नदी में कूदा है। घटना स्थल हरियाणा के राई थाना क्षेत्र का है। इसलिए वहीं पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें