बड़ौत (बागपत)। महिला को शहरी ग्राम योजना में मिले मकान का ताला तोड़कर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया, जब वह बृहस्पतिवार को बाहर से घर पहुंची तो वहां पर ताला लगा हुआ था, वहां पर मौजूद लोगों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। उसने पुलिस को तहरीर दी।
रेलवे माल गोदाम के पास झुग्गी झोपड़ी मेें रहने वाली आशा पत्नी स्वर्गीय जीवन लाल को शहरी गरीब योजना के अंतर्गत 2008 में मकान आवंटित हुआ । वह दो दिन पहले मकान पर ताला लगाकर किसी काम के लिए बाहर गई , बृहस्पतिवार को जब वह वापस लौटी तो उसके मकान का ताला टूटा था और कुछ लोगों ने उस पर अवैध कब्जा किया, जब उसने मौजूद लोगों से मकान से जाने को कहा तो उन्होंने उस पर हमला बोल दिया और वहां से भगा दिया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।