फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन छिपते ही धड़ल्ले से चल रहा रेत खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खेड़ी प्रधान और कोताना यमुना खादर में अवैध रेत खनन का कारोबार रुक नहीं पा रहा है। पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। कभी भी बड़ी घटना रेत खनन को लेकर हो सकती है।
विज्ञापन

दिन छिपते ही पोपलैन मशीनों से दोनों स्थानों पर रेत खनन का कारोबार शुरू हो जाता है और पूरी रात ओवरलोड बालू के ट्रक सड़क जाने शुरू हो जाते हैं, लेकिन ग्रामीणों और लोगों की शिकायतों के बाद भी प्रशासन द्वारा इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारी वहां जांच को जाते हैं और बैरंग लौट आते हैं। इससे राजस्व की भी भारी हानि हो रही है, लेकिन इसे रोक पाने में प्रशासन पूरी तरह विफल है। अब लोग प्रशासन के अधिकारियों पर भी अंगुली उठाने लगे है। कोताना गांव के प्रधान पति बोलश्वर त्यागी, मंजूर, लियाकत, शहीद, अशफाक व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की सह पर यह कारोबार चल रहा है और कभी भी बड़ी घटना होने से रोक नहीं पाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर इस रेत खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि यमुना खादर ने राजस्व विभाग की टीम को लेकर रेत खनन का मामला दिखवाया जाएगा और कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें