फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेली खड़ी करने पर संघर्ष, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। छपरौली चुंगी पर रविवार की सुबह ठेली खड़ी करने को लेकर हथ ठेली वालों के बीच संघर्ष हुआ। इसमें एक घायल हो गया, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल सलीम बड़ौत का रहने वाला है। वह ठेली पर फल बेचने का काम करता है। रविवार की सुबह छपरौली चुंगी पर वह ठेली लगा रहा था। तभी वहां ठेली पर फल बेचने वाले लोगों ने उसका विरोध किया। इस पर उनमें कहासुनी हो गई। देखते ही देखते छह-सात हथ ठेली वालों ने उसकी पिटाई कर दी, इससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें