बड़ौत (बागपत)। दुष्कर्म पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जांच कर रहे एसआई को खरी-खोटी सुनाई और जमकर हंगामा किया और कहा कि जब तक आरोपी को पुलिस पकड़कर नहीं लाती तब तक पुलिस उसके रहने की व्यवस्था करे। बाद मेें चेतावनी देकर चली गई कि यदि व्यवस्था नहीं हुई तो बुधवार से कोतवाली पर धरना शुरू करेगी।
बस्ती की रहने वाली एक युवती ने आदिमपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बाजिदपुर निवासी सुनील ने कई साल पहले फेसबुक पर उसके साथ दोस्ती की और उसके मोबाइल नम्बर व्हाटसअप पर मैसेज करने लगा। बाद में सुनील ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और दो माह की गर्भवती होने के बाद उसे दवाई पिलाकर गर्भ गिरा दिया और वह मुंबई, जहां वह व्यापार कर विभाग में नौकरी करता है, चला गया। उस पर बड़ौत इंस्पेक्टर ने फैसले का दबाव बनाया, जिसकी ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। पीड़ित मंगलवार को कोतवाली पर पहुंची और मामले की जांच कर रहे एसआई सत्यवीर भाटी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि जब तक आरोपी को पुलिस पकड़कर नहीं लाती तब तक पुलिस उसके रहने की व्यवस्था करे। बाद मेें यह चेतावनी देकर कोतवाली से चली गई कि यदि व्यवस्था नहीं हुई तो बुधवार से कोतवाली पर धरना शुरू करेगी।