फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बदमाशों से छह हजार रुपये बरामद किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव के पास दो माह पहले एक अधिवक्ता से 40 हजार रुपये की लूट के मामले में दो बदमाश न्यायालय में सरेंडर होकर जेल चले गए थे। पुलिस ने उनका सात घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर साढ़े छह हजार बरामद किए। बड़ौत से मलकपुर गांव में 18 जुलाई को धर्मवीर एडवोकेट से तीन बदमाशों ने 40 हजार की नकदी लूट ली थी। मामले की विवेचना में बावली का बदमाश अंकित कट्टा प्रकाश में आया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। उसने दो साथियों के नाम पुलिस को बताए, जिसमें नितिन पुत्र वेदपाल बावली व अंकित पुत्र बीरसैन निवासी- बड़ौत शामिल थे। दोनों ने 18 जुलाई को कोर्ट में सरेंडर होकर जेल चले गए। एसएसआई रमेश सिद्धू ने बताया कि दोनों से कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की गई तो उनकी निशानदेही पर साढ़े छह हजार रुपये व लूटा गया पर्स बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें