फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसौद में किशोर पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। बसौद गांव में जुमे की नमाज के लिए मस्जिद में जा रहे 16 वर्षीय किशोर पर चार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालात में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बसौद गांव निवासी महमूद का 16 वर्षीय बेटा मोहम्मद नबी शुक्रवार दोपहर एक बजे जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहा है। रास्ते में उसे नाजिम, कासिम, जाहिद व नवाब ने रोक लिया और गली गलौच करते हुए चाकू से छाती व पेट पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोप उसे मरा समझ कर भाग निकले। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में घायल के भाई शान मोहम्मद ने सिंघावली अहीर थाने पर चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन अभी तक वे हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें