फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद जेल में पिस्टल लेकर तो दाखिल नहीं हुआ सुनील राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिला कारागार में पिस्टल कैसे पहुंची। जेल के अंदर और बाहर राठी के खौफ के चलते उसकी चेकिंग नहीं होती थी, इससे अंदेशा है कि कहीं बागपत जेल में एंट्री के वक्त खुद राठी ही पिस्टल लेकर तो नहीं पहुंचा। राठी के खौफ और जेल की लचर व्यवस्था के चलते ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन

कुख्यात सुनील राठी का जेल में अपने तरीके से ही रहने का अंदाज है। रुड़की में जेलर की हत्या के बाद से जेलों में राठी का खौफ साफ नजर आता है। बागपत जेल में भी राठी की हुकूमत चली। जिस तरीके से राठी और उसके गुर्गों को खुली छूट मिली हुई थी, उससे इस बात को बल अधिक मिल जाता है कि राठी के पास पिस्टल पहले से ही होगा। पिछले साल जब वह जेल में दाखिल हुआ तो संभव है कि तब भी पिस्टल उसके पास ही हो, क्योंकि बागपत जेल की लचर व्यवस्था को देखते हुए राठी ने खूब हुकूमत चलाई। राठी तो क्या उसके गुर्गों को छेड़ने की हिम्मत भी जेल प्रबंधन की नहीं है। जेल में ऐसे किसी भी बंदी को चैन से नहीं रहने दिया, इससे राठी को कभी खतरा हो सकता है। एक लाख के इनामी रहे अजित उर्फ हप्पू को मेरठ जेल शिफ्ट करा दिया। जेल प्रबंधन इस बात की जांच में जुटा है कि जेल में पिस्टल लापरवाही से गया या किसी कर्मचारी की मिलीभगत से गया। कब गया और कैसे गया। डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने कहा जेल में पिस्टल जाने की जांच चल रही है, जल्द ही सफलता मिलेगी।

मुंगेर के देसी पिस्टल की विदेशी शक्ल
एसटीएफ के सूत्रों ने कहा कि मुुंगेर से मंगाया हो सकता है पिस्टल
बागपत। जिस पिस्टल से मुन्ना बजरंगी की हत्या की गई, उस पर विदेशी कंपनी का नाम लिखा है। कई अंक को मिटाने की कोशिश की गई है। पुलिस को आशंका है कि यह पिस्टल लूट का हो सकता है। इसके अलावा एसटीएफ के सूत्र बताते हैं कि पिस्टल पर विदेशी कंपनी के नाम और अन्य चीजें अंकित जरूर मिली है, लेकिन इसके बिहार के मुुंगेर में बने होने की संभावना अधिक है, क्योंकि इससे पहले बरामद हुए ऐसे हथियारों का मुंगेर से सप्लाई होना कई बार पुष्ट हो चुका है। यह संभावना है कि मुंगेर में पिस्टल पर विदेशी लेबल अंकित कराया। एसपी जयप्रकाश ने कहा यह जांच का विषय है कि पिस्टल विदेशी है या दसी। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें