फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारियाणा से शराब लेकर आ रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हरियाणा से होंडा सिटी कार से तस्करी कर लाई जा रही 27 पेटी शराब के साथ पुलिस ने औद्योगिक पुलिस चौकी पर एक शराब तस्कर को दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही को सूचना मिली कि एक होंडा सिटी कार नंबर एचआर 34सी 3417 हरियाणा की ओर से आ रही है, जिसमेें भारी मात्रा मेें शराब भरी है। इस पर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखकर कार सवार युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पकडा गया शराब तस्कर नसीम पुत्र हबीब ऋषि कालोनी सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। गाड़ी से पुलिस को अरुणाचल प्रदेश मार्का 27 पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें