फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को बना दिया बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यातायात पुलिस ने कमाल कर दिखाया। बाइक को बस दर्शाकर चालान कर दिया। आरोप है कि बाइक सवार ने दो हजार रुपये की रिश्वत न देने पर बस में अधिक सवारी दर्शाकर बाइक को सीज कर दिया। पीड़ित युवक ने एसपी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी इमरान पुत्र वकील अपने दोस्त रिजवान के साथ स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर बड़ौत जा रहे था। बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर सहायक उप निरीक्षक यातायात पुलिस रोशन लाल चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने इमरान को रोक लिया। उससे बाइक के कागज दिखाने को कहा। उसने बाइक के कागजात भी दिखा दिए। इमरान हेलमेट नहीं पहने था। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने उससे दो हजार रिश्वत के मांगे। उसने रिश्वत देने से मना कर दिया और हेलमेट का चालान काटने को कहा। इस पर सहायक उप निरीक्षक आग बबूला हो गए और उन्होंने चालान सीट में बाइक का नंबर डालकर बस में अधिक सवारी बैठाने, नंबर प्लेट न होना, प्रदूषण न होना, शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाकर गाड़ी चलाना में बाइक को सीज कर दिया, जबकि बाइक पर आगे और पीछे नंबर प्लेट थी। प्रदूषण के भी कागजात थे। पीड़ित युवक एसपी दफ्तर पर पहुंचे और इस मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें