फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी को व्यापारियों ने बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे के व्यापारियों की बैठक विभिन्न समस्याओं को लेकर चौकी पर हुई। इसमें एएसपी आशीष श्रीवास्तव पहुंचे। समस्याओं से अवगत कराया। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश बंसल ने कस्बे में कई घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इनका आज तक खुलासा नहीं हो सका है। अगर इस तरह की घटना होती रही तो असुरक्षा का माहौल बना रहेगा। शराबियों द्वारा गलियों में गाली गलौच, आए दिन जाम की समस्या, साप्ताहिक पैठ सहित विभिन्न समस्याएं बताई। एएसपी ने कहा कि एक दूसरे के सहयोग से ही सब समस्याएं दूर हो सकती है। सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। इसमें ईश्वर दयाल अग्रवाल, पवन गोयल, श्यामसुंदर गर्ग, विनोद ठाकरे, मुकेश शर्मा, अमित बंसल, बाबू कुरैशी, दिनेश जैन, अजय, सुरेंद्र, फखरुद्दीन, राकेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन


छेड़छाड़ कर महिला की चेन झपटी, एक पकड़ा
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोमवार को अपने पति और भाई के साथ दिल्ली से मायके आ रही थी। पाली गांव के पास पीछे से दो बाइक सवार युवकों ने महिला के साथ अभद्रता की। वहां से आगे चले तो युवकों ने उन्हें रोक लिया। महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। पति और भाई के विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौच करने लगे। शोर-शराबा करने पर लोगों ने पुराना कस्बा निवासी साकर पुत्र वाजिद को पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पकड़े युवक ने साथी का नाम साहिल पुत्र मुसलीम निवासी पुराना कस्बा बताया। पीड़ित ने थाने में आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें