अग्रवाल मंडी टटीरी में शराब के ठेके के पास उधार के रुपये न देने पर चार-पांच लोगों ने युवक पर हमला बोल दिया। युवक पर उस्तरे से वार किए। इस हमले से युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एक हमलावर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
अग्रवाल मंडी टटीरी दीपक पुत्र अशोक बुधवार की शाम चार बजे टटीरी में पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब के ठेके पर शराब पी रहा था। इसी दौरान बाघू गांव निवासी प्रदीप भी वहां पहुंच गया। दीपक ने प्रदीप से मंगलवार को 300 रुपये उधार लिए थे। प्रदीप ने दीपक से उधार के रुपये लौटाने को कहा। दीपक उधार के रुपये लौटाने लगा, लेकिन प्रदीप ने 500 रुपये देने को कहा। दीपक ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर प्रदीप और उसके तीन-चार साथियों ने दीपक ने हमला बोल दिया। उस्तरे से उसके शरीर पर कई जगह वार किए। शोर शराब सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावर प्रदीप को पकड़ लिया। जबकि उसके साथ भाग गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। इस संबंध में घायल ने चार-पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।