फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल में इंटर की परीक्षा देने के बाद मां के साथ घर लौट रहे छात्र को तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव में आई मां के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। छात्र की मां ने कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां गांव निवासी विशाल कक्षा 12 का छात्र है। इंटर इकोनोमिक्स का पेपर लीक होने के कारण बुधवार को दोबारा परीक्षा थी। विशाल डीएवी पब्लिक स्कूल बागपत में परीक्षा देने आया था। परीक्षा देकर जब वह मां के साथ घर वापस लौट रहा था तो स्कूल के पास ही तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और विशाल की पिटाई शुरू कर दी। मां ने विरोध किया तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में छात्र की मां ने काठा निवासी राहुल समेत तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौरतलब है कि चार माह पूर्व विशाल पक्ष के युवकों ने राहुल पर तमंचे से फायर किया था, जिसमें राहुल बाल-बाल बच गया था। माना जा रहा है कि इसी का बदला देने के लिए विशाल पर हमला किया गया है। इस संबंध में एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि छात्रों के बीच झगड़ा हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें