बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के बंदपुर गांव में मामूली विवाद में तमंचे से गोली मारकर युवक को घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर किया।
रविवार की शाम बंदपुर गांव में अंडा विक्रेता सागर पुत्र नरेश पाल की गांव के तीन युवकों के साथ कहासुनी हो गई । इसे देखकर एक युवक ने उस पर तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने उसे दिल्ली जीटीबी रेफर किया। परिजनों ने थाने में तीन युवकों को नामजद कर तहरीर दी।