फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ हंगामा, चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के टांडा गांव में पुलिस के सटोरियों को छोड़ने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और प्रकरण की जांच कराकर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव टांडा के ग्रामीणों ने कहा टांडा गांव में पुलिस की एक टीम ने खाईबाड़ी करने वालों और सट्टा लगाने वालों के खिलाफ छापे मारी कर शनिवार की रात्रि में छह लोगों को दबोचा था। उन्होंने कहा जब उक्त पुलिस टीम अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मारी करने गई तो एक अन्य पुलिस कर्मी ने मिलीभगत कर सभी सटोरियों को छोड़ दिया। उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में छपरौली थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा पुलिस टीम ने आठ लोगों को पकड़ा । दो आरोपियों को छोड़कर अन्य आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें