फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाईयों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। बूढ़पुर गांव में जमीन और मकान के विवाद को लेकर चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर युवक को मारपीट कर मारने की धमकी देकर देकर चले गए। इस संबंध में घायल ने चचेरे भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

घायल जयकुमार पुत्र चैहन सिंह बूढ़पुर गांव का रहने वाला है। वह अविवाहित है। उसके मकान और जमीन पर उसके चचेरे भाई कब्जा करना चाहता है। इसे लेकर बुधवार को चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर जयकुमार पर लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल जयकुमार ने रमाला थाने में चचेरे भाइयों के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। इससे पहले भी चचेरे भाइयों ने उस पर कई बार जानलेवा हमले किए हैं, लेकिन वह बच गया। उसने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें