बागपत। कोतवाली क्षेत्र की अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम ने कुल्लू मनाली में डेरा डाल दिया है। जो वहां के होटल खंगाल रही है। इसके अलावा एक टीम उत्तराखंड गई हुई है। हालांकि टीम को अभी सफलता नहीं मिली है। उधर हिंदू संगठन के लोगों में रोष बना हुआ है। उनका मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द लड़की को बरामद करें।
लोनी के एक युवक ने फर्जी आईडी बनाकर कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की को अपने जाल में फंसाया था। आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी का 22 दिसंबर को बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गया था। लड़की के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस अभी तक उनको बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस की टीम हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है और होटलों में भी तलाश कर रही है। उधर हिंदू संगठन के लोगों पुलिस पर लड़की की बरामदगी का दबाव बना रहे है। उनकी मांग है कि लड़की को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। उधर एसपी जय प्रकाश का कहना है कि लड़की की बरामदगी के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।