फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी सहित तीन शराब तस्करी करते पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शराब तस्करी में महिलाओं की संलिप्तता भी उजागर हुई है। बुधवार को एक बार फिर इसका खुलासा हो गया। कोतवाली पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों को 40 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जो लग्जरी गाड़ी से शराब तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रीवर पार्क के पास चेकिंग के दौरान बुधवार सुबह शराब से लदी इनोवा गाड़ी को पकड़ लिया। चेकिंग करने में उसमें 40 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। गाड़ी में महिला समेत तीन लोग सवार थे। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा पूछताछ करने पर पता चला कि पकड़े गए आरोपी हिलवाड़ी निवासी अफसर पुत्र अख्तर, बड़ौत के आवास विकास कॉलोनी निवासी शुभम पुत्र विनोद और उसकी पत्नी सुमन है। आरोपी हरियाणा से शराब लेकर आ रहे हैं। आरोपी शराब की तस्करी करते है। गाड़ी से हरियाणा मार्का शराब मिली है।

पुलिस को शक न हो, इसलिए
गाड़ी में महिला को बैठाया जाता है
बागपत। पुलिस के मुताबिक शराब तस्करी करते समय लोग महिलाओं को गाड़ी में बैठा लेते हैं। ताकि पुलिस को शराब तस्करी का शक न हो। पकड़े गए आरोपी पुलिस से बचने के लिए हरियाणा से दिल्ली होते आए।
विज्ञापन


डेढ़ माह पहले पकड़ी
गई थी शराब लाते महिला
बागपत। डेढ़ माह पहले पुलिस और आबकारी की टीम ने महिला को शराब तस्करी में गिरफ्तार किया । जो हरियाणा से शराब लेकर मेरठ जा रहे थे। आरोपी सोनीपत की रहने वाली थी। उसके साथ दो लोग ओर गिरफ्तार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें