फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन की बरामदगी को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खट्टा प्रह्लादपुर गांव से लापता युवक की बरामदगी न होने पर राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना के बैनर तले ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एडीएम से केस की विवेचना ट्रांसफर कराने की मांग की। उन्होंने कहा केस में नामजद कराने के बाद भी चांदीनगर थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में खट्टा प्रह्लादपुर गांव के लोग कलक्ट्रेट पर पहुंचे। उन्होंने कहा युवक मिथुन को 22 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव का ही एक युवक घर से बुलाकर घुड़चढ़ी देखने के लिए लेकर गया । इसके बाद मिथुन घर नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एक बार तो पुलिस ने उसको पकड़ने के बाद छोड़ दिया। अफसरों से शिकायत की तो पुलिस ने दोबारा आरोपी कुलदीप को हिरासत में लिया। मिथुन को गायब करने में कुलदीप ने अपने दो ओर साथियों के नाम लिए। पुलिस उनको भी थाने पर लेकर गई, लेकिन पुलिस ने अभी तक मिथुन को बरामद नहीं किया। उनको आशंका है कि आरोपियों ने मिथुन की अपहरण कर हत्या कर दी । चांदीनगर पुलिस उनकी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने एडीएम (न्यायिक) विधान जायसवाल से केस की विवेचना चांदीनगर थाने से बागपत कोतवाली ट्रांसफर करने की मांग की। इस मौके पर अनिल, जुम्मन लाल प्रधान, राहुल टाक, राजेश, राजेंद्र वेदप्रकाश, संजय चंदेल, दीपक, सोनू, टिंकू, रेखा, राजेश्वरी, उषा शामिल रही। एडीएम ने उनको कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

दीपक बोला, हम आए है आत्मदाह करने
बागपत। मिथुन के भाई दीपक का कहना है कि उनके पिता बिजेंद्र ने केस में सुनवाई न होने पर 30 नवंबर को कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने का प्रयास किया था। किसी तरह उनको बचा लिया गया था। उसका कहना है कि वह अपने परिवार के साथ आत्मदाह करने के लिए यहां पर आया है। अफसरों ने उसको मिथुन की बरामदगी का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें