दो गन्ना क्रय केंद्रों से बाट चोरी
दोघट (बागपत)।
दौराला चीनी मिल के पुसार और मांगरौली गांवों के गन्ना क्रय केंद्रों से रविवार की रात में चोर हजारों रुपये की कीमत के बाट चुराकर ले गए। दौराला मिल के गन्ना प्रबंधक कुलजीत पंवार ने बताया कि चोरों ने पुसार बी और मांगरौली बी गन्ना क्रय केंद्रों से पांच-पांच क्विंटल वजन के बाट चोरी किए। इस संबंध में चौकीदार कपिल और राजवीर ने दोघट थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।