फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती का कई माह किया शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने एक युवक पर शादी करने का झांसा देकर कई माह तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया । युवती ने एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर थाना बिनौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिनौली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा वह एक शादीशुदा है, उसका अपने ससुराल वालों से पारिवारिक विवाद चल रहा था, इस कारण वह अपने मायके में रह रही है। इसी बीच थाना छपरौली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा और उसे हमेशा खुश रखने का आश्वासन दिया। इस पर वह राजी हो गई और उसके साथ चली गई। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शाहदरा, सरधना और बड़ौत में अपने साथ रखा और शादी करने का झूठा प्रलोभन देकर उसका लगातार कई माह तक यौन शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर उसने उसे गर्भ निरोधक दवा खिलाकर गर्भपात भी कराया। युवती ने कहा कि जब उसने उससे शादी करने की जिद की तो युवक ने अपने परिजनों को बुलाया और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। एसपी के निर्देश पर बिनौली थाना पुलिस ने युवती तरफ से पांच लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें