फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद ही खोलेंगे दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रटौल में गोली मारकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पीड़ित लोहा व्यापारी ने पुलिस सुरक्षा की मांग की । उन्होंने कहा दुकान पर वारदात के बाद से ताला लटका है। पीड़ित ने कहा जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी, दुकान नहीं खोली जाएगी। एसपी से केस की निष्पक्ष जांच और पुलिस सुरक्षा मुहैय्या कराने की मांग की।
विज्ञापन

एसपी ऑफिस पहुंचे व्यापारी सुनील गोयल ने बताया आठ अगस्त को दुकान पर पहुंचकर बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने गोली मारकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी । गोली हाथ में लगने से गंभीर घायल हो गया । चिट्ठी में बागपत जेल में बंद हरेंद्र बली का नाम लिखा था। पुलिस ने हरेंद्र के दो साथी राहुल और सौरभ निवासी भगौट को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया हरेंद्र बली के उन पर लाखों रुपये हैं। तगादा करने के बाद भी रुपये नहीं दे रहे हैं। डराने के लिए यह वारदात की। उन्होंने कहा वह हरेंद्र से किसी भी तरह से परिचित नहीं है। उन पर लगाए आरोप गलत हैं। उन्होंने एसपी से पुलिस सुरक्षा मुहैय्या करने और केस की किसी भी एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। एसपी डी प्रदीप कुमार ने उनकी समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें