फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़ित ने तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

पति से दूसरी महिला के अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह 18 साल पहले सहारनपुर जनपद के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुआ। उसके अब चार बेटे और एक बेटी है। पति के दूसरी महिला से अनैतिक संबंध हैं। इसका वह विरोध करती है। इसको लेकर पति उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा, लेकिन वह लगातार विरोध करती रही। शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया और घर से भगा दिया। महिला ने मायके पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया। यदि उनके बीच समझौता नहीं होता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें