फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश को ट्रक में लादकर ले जाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मीतली गांव में शनिवार की रात में गोतस्करों ने आवारा गोवंश को ट्रक में लादकर ले जाने का प्रयास किया। गांव में जाग होने पर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मीतली गांव के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात कुछ लोग आवारा गोवंश को मिनी ट्रक जबरन लाद रहे थे। शोर शराब सुनकर गांव में जाग हो गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गोतस्करों के पीछे दौड़ दिए। तस्कर गोवंश को छोड़कर भाग निकले और ग्रामीणों को भुगत लेने की धमकी भी दी। ग्रामीणों ने बताया कि गोतस्कर रात दस बजे से गांव में मिनी ट्रक लेकर इधर-उधर घूम रहे थे। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। प्रधान ठाकुर वीरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद पुलिस पहुंच जाती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। उन्होंने रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें