फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पूर्व मुनीम को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

बड़ौली गांव के भट्ठा कारोबारी आनंद चौधरी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व मुनीम विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की है। पुलिस मामले की सही जांच नहीं कर रही है।
रविवार को नैथला गांव के जंगल में भट्ठा कारोबारी और हरियाणा के जिला सोनीपत निवासी आनंद चौधरी निवासी बड़ौली का शव पेड़ पर लटका मिला । शव के पास से पुलिस ने बाइक व शराब का खाली पव्वा बरामद किया। मृतक की जेब से पुलिस को कागज के तीन टुकड़े मिले। इन पर पूर्व मुनीम विजयपाल निवासी बोहला पर 30 लाख रुपये बकाया होने का जिक्र किया। पुलिस ने मिल कागज के आधार पर पूर्व मुनीम विजयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रविवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ मृतक के बड़े भाई एवं दिल्ली पुलिस के एसआई यशवीर सिंह ने बताया कि उसके भाई की हत्या की है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस भी मामले में सही कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से मिलकर सही जांच कराने की मांग की जाएगी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें