फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना न बनाने पर पत्नी को दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर की नई बस्ती में बीमारी के चलते खाना नहीं बनाने पर युवक ने मारपीट कर पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़ित ने परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि फरवरी माह में उसकी शादी मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत नगर की नई बस्ती निवासी एक युवक के साथ हुई, शादी के बाद से ही ससुरालियों ने उससे दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। उसने कई बार अपने मायके से रुपये ले जाकर भी को दिए, लेकिन थोड़े दिन बाद वह दोबारा रुपये की मांग करने लगे, असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न शुरु कर दिया । बताया कि 13 सितंबर को उसकी तबीयत खराब थी। इस कारण वह खाना नहीं बना सकी। इसी कारण पति ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि बाद में पति ने उसको तीन बार तलाक बोल दिया । पीड़ित ने मायके वालों को आपबीती बताई। शनिवार को वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू का कहना है कि मामले की जांच की जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें