फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउल की स्पेलिंग न बता पाने पर शिक्षिका ने मासूम को बेरहमी से पीटा

Sun, 16 Sep 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना दो स्थित एक स्कूल में शनिवार की सुबह आउल की स्पेलिंग न बता पाने पर शिक्षिका ने पांच साल के मासूम बालिका की बेरहमी से पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया। शिक्षिका की पिटाई से मासूम के चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। साथ ही पेट और पीठ में भी गंभीर चोट आई थी। दोपहर में छुट्टी होने पर बालिका का पिता उसे लेने के लिए स्कूल पहुंचा तो उसका चेहरा सूजा हुआ देख सन्न रह गया। पता चला कि शिक्षिका की पिटाई से उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मामले की शिकायत स्कूल के प्रधानाचार्य से की गई तो आरोप है कि उसे फटकार कर भगा दिया गया। बाद में भुक्तभोगी मासूम बालिका को लेकर झूंसी थाने पहुंचा। पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना दो में प्रगति विद्या मंदिर है। इसी स्कूल में फर्नीचर का काम करने वाले योजना दो निवासी दीपक भारद्वाज की पांच साल की बेटी परी नर्सरी की छात्रा है। आरोप है कि शनिवार को स्कूल की शिक्षिका शिल्पी उससे आउल की स्पेलिंग पूछ रही थी। पर बच्ची स्पेलिंग बता नहीं पाई। इसी पर आग-बबूला हुई शिक्षिका ने मासूम परी की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मासूम परी ने पुलिस को बताया कि टीचर शिल्पी ने उसे ब्लैक बोर्ड के डस्टर से जमकर पीटा था। शिक्षिका की पिटाई से बालिका के चेहरे, पीठ और पेट पर चोट के गहरे निशान थे। पिटाई से बालिका को चेहरा बुरी तरह सूज गया था। दोपहर में छुट्टी होने पर पिता दीपक उसे लेने के लिए स्कूल पहुंचा तो उसका सूजा हुआ चेहरा देख सन्न रह गया। बालिका ने पिता को पूरी बात बताई। पिता दीपक शिकायत लेकर प्रधानाचार्य के पास पहुंचा तो आरोप है कि उसे फटकार कर भगा दिया गया। इस पर भुक्तभोगी पिता बच्ची को लेकर झूंसी थाने पहुंचा। पुलिस ने स्कूल की शिक्षिका शिल्पी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पिटाई से बालिका बुरी तरह डरी हुई थी।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें