होटल संचालक के साथ मारपीट
बागपत। दिल्ली रोड स्थित होटल संचालक के साथ बृहस्पतिवार रात पांच-छह युवकों ने मारपीट की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी युवक शराब के नशे में बताए गए है। रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
दिल्ली रोड पर अमन का होटल है। उसने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात होटल पर था। इसी समय पांच-छह युवक शराब के पीकर होटल पर आए। उन्होने खाना खाया। जब उसने उनसे रुपये देने को कहा तो युवकों ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने कोतवाली पहुंचकर युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि होटल संचालक के साथ कहासुनी हुई है। मारपीट का आरोप गलत है। मामले की जांच कराई जा रही है।