बागपत। अहमद शाहपुर पदड़ा गांव में निर्मला पत्नी मोहन को रंजिश के चलते देवर सहित 4-5 लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है।
पांच में सीएचसी चालू नहीं हुई तो आंदोलन
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में मास्टर महेंद्र सिंह राठी आवास पर बैठक हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चालू न करने पर रोष जताया गया। प्रशासन को पांच दिन का और समय दिया गया। चेतावनी दी कि यदि सीएचसी चालू नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में शिव कुमार राठी, चौधरी अतर सिंह, मास्टर धर्मपाल, चौधरी बलबीर सिंह, चौधरी बाबू राम, चौधरी राज सिंह, मनोज, सुभाष, विकास आदि रहे।