फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को पीटा, चाकू से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना नदी के किनारे बैठे व्यक्ति को तीन लोगों ने दौड़ाकर पीटा। गर्दन में चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घायल अहसान पुत्र मोहम्मद इलियास कोर्ट रोड गली नंबर दो बागपत का रहने वाला है। वह मंगलवार सुबह 10 बजे यमुना नदी में घूमने गया था। जब वह यमुना नदी के किनारे बैठा हुआ था तो तभी तीन लोग आए और उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने अहसान को दौड़ाकर पीटा। जब वह नीचे जमीन पर गिर गया तो उसकी गर्दन पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। अहसान ने कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें