बड़ौत (बागपत)।
मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट की घटनाओं में एक छात्र सहित तीन लोग घायल हो गई। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी।
अक्षय पुत्र सतेंद्र जी राजपुर-खामपुर गांव का रहने वाला है। वह बड़ौत में कोचिंग करता है। जब वह शनिवार की शाम बाइक से कोचिंग कर बड़ौत से अपने गांव जा रहा था। तभी कोताना रोड पर उसे रोककर लाठी और डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। बाद में मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने कोतवाली में दो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर उसे सीएचसी में भर्ती कर जांच शुरू कर दी।
दूसरी घटना रविवार को बावली गांव निवासी रविंद्र पुत्र विजय पाल के साथ हुई । कुछ दिन पहले उसकी गांव के ही कुछ युवकों से कहासुनी हो गई । इसे लेकर जब वह रविवार को बुग्गी लेकर खेत में जा रहा था तो तीन चार युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी- डंडों से हमलाकर घायल कर दिया । उसने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। दूसरी ओर बड़ौली रोड पर पांच छह युवकों ने पिंकू पुत्र सुभाष को लाठी- डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। उसने कोतवाली में तहरीर दी।