फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर नौ वर्षीय बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

नौरोपुर रोड पर मकान की छत पर खेल रही नौ वर्षीय बच्ची नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल नौ वर्षीय बच्ची दीपाली पुत्री लोकेश बागपत की रहने वाली है। वह रविवार को नौरोपुर रोड स्थित अपने मकान की छत पर खेल रही थी। खेलते समय उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों से तीखी नोंक झोंक हुई। हंगामा बढ़ता देख चिकित्सकों ने घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें