फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत जेल में बंदीरक्षकों ने चार बंदियों को पीटा, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला कारागार में बंदी रक्षकों ने चार बंदियों के साथ मारपीट कर दी। घायल चार बंदियों को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक बंदी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में चार बंदियों के परिजनों ने डीएम से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। डीएम ने पीड़ित परिवारों को जांच कराने का भरोसा दिया। सूत्रों ने कहा डीएम ने मामले की जांच शुरू कर दी। दूसरी तरफ जेल अधीक्षक ने इस तरह के मामले से इंकार किया है।
विज्ञापन

गांव बिजरौल निवासी मुनेश देवी ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को शिकायत पत्र देकर जिला जेल के हालात बताए हैं। उन्होंने कहा कारागार में बंद रवि, शिवांक और कर्मवीर निवासी बिजरौल और मनीष पुत्र जितेंद्र निवासी रठौड़ा को बैरक से निकालकर बंदी रक्षकों ने लाठी से पीटा। इससे जेल परिसर में बंद बंदियों में अफरातफरी मच गई, शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई। बंदी रक्षकों की पिटाई के कारण चारों बंदियों की हालत बिगड़ गई तो उन्हें जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को मनीष की हालत बिगड़ गई। उसे गुपचुप तरीके से जेल प्रशासन ने जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया । वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। उन्होंने जेलर सहित तीन बंदी रक्षकों पर रंजिशन उनकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा जेलर के इशारे पर बंदी रक्षक किसी भी बंदी की पिटाई कर देते हैं। उन्होंने बिना गलती के ही उनकी की पिटाई की जा रही है। इससे जेल में बंद बंदियों में भय व्याप्त है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में भी बंदी रक्षकों के खिलाफ याचिका दायर की जाएगी। दूसरी तरफ डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लिया और मामले की गोपनीय जांच शुरू करा दी है। दूसरी तरफ जेल अधीक्षक वीपी मिश्रा ने कहा रविवार की रात में जेल में मारपीट का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। वह पूरे मामले की जांच कराएंगे और अगर वास्तव में आरोप सही है तो संबंधित बंदी रक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।


प्रमोद गैंग के सदस्य बताए जा रहे घायल बंदी
बागपत। घायल चारों बंदी एक लाख के इनामी रहे प्रमोद राठी गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। इससे जेल में गैंगवार शुरू होने की आशंका प्रबल हो गई है। पिछले दिनों जिला जेल के कुछ बंदी रक्षक डीएम से मिलकर जेल में गैंगवार शुरू होने की आशंका जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें