फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में आठ बंदियों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला कारागार में बंद आठ बंदियों की अलग-अलग बीमारियों के चलते हालत बिगड़ गई। सुरक्षा के बीच उन्हें जिला अस्पताल लाकर उपचार कराया। इसके बाद बंदियों को वापस जेल भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस सुरक्षा के बीच जिला कारागार से आठ बंदियों को जिला अस्पताल लाया गया। यह बंदी बुखार और पेट दर्द से पीड़ित थे। बंदियों में मोमीन असारा, कृष्णपाल बसी, राममेहर हेवा, राजू हिलवाड़ी, तेजपाल निरपुड़ा, शकील असारा, जाकिर सराय और कृष्णपाल शामिल रहे। सभी बंदियों का जिला अस्पताल में उपचार कराया । सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में बंदियों का उपचार कराया और दवा दिला दी गई है। अधिकतर बंदियों को बुखार की समस्या रही। उधर, उपचार के बाद बंदियों को पुलिस सुरक्षा के बीच वापस जिला कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें