फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि बच्चा स्वस्थ है। इसको लेकर महिला के परिजनों ने हंगामा किया, लेकिन अभी तक मामला पुलिस में नहीं पहुंचा है। दोनों पक्ष समझौते की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की गर्भवती महिला को प्रसव के लिए परिजनों ने नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया । बुधवार की देर शाम उसने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को मेरठ ले जाया गया, लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया । महिला का बच्चा फिलहाल स्वस्थ है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोपी लगाया। देर रात तक इस मामले में पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने वाले कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें