फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव में युवक पर हमला, आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरचंदपुर निवासी कर्मसिंह ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी धमकी देता हुआ चला गया। इससे वह भयभीत है। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

घर में घुसकर अभद्रता कर मारपीट, रुपये निकाले
अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली गांव निवासी महिला ने एसपी दफ्तर पर दिए शिकायत पत्र में बताया कि गांव के चार-पांच युवकों ने मंगलवार को घर में घुसकर उनके साथ अभद्रता कर मारपीट की। उनके मकान से पांच हजार रुपये निकालकर ले गए। आरोपी धमकी देते हुए चले गए। इससे उनका परिवार भयभीत है। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ढाबे के सामने से बाइक चोरी
बागपत। मुगलपुरा मोहल्ला निवासी आसिफ ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित एक ढाबा के बाहर मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक खड़ी करके खाना खाने के लिए गया था। वापस आया तो बाइक नहीं मिली। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। उसका कहना है कि बाइक चोरी कर ली गई है। उसने कोतवाली पुलिस से बाइक बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें