फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से कॉल कर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दुबई से बंधन मुक्त होकर लौटे पीड़ितों को अभी भी कॉल कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार दहशत में है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हकीकत से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत के अशरफाबाद थल गांव निवासी आबिद समेत कई युवकों को विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुबई भेजा था। जहां पर उन्हें बंधक बनाया। दो दिन पहले ही किसी तरह उक्त युवक बंधन मुक्त होकर वापस लौटे हैं। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बुधवार एसपी ऑफिस पर शिकायत कर बताया कि अब दुबई से ही आरोपी कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। धमकी के बाद से परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने कहा युवकों को दुबई में यातनाएं दी । यही नहीं उनके पासपोर्ट भी ले लिए गए थे। किसी तरह वह अपने वतन पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें