फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू काठा ने जेल से किसान को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

जिला कारागार से फोन कर सुनील राठी के रंगदारी मांगने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जिला जेल से धमकी देने का एक और मामला सामने आया है। इस बार सोनू काठा ने किसान को केस में समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
मवी कलां गांव के किसान श्रीभगवान ने बताया गांव में पिछले दिनों दो पक्षों में विवाद हो गया । एक पक्ष ने दिल्ली के एक थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जो कि उसका परिचित है। इस केस में समझौता कराने के लिए उसके पास बुधवार की रात में करीब साढ़े दस बजे काठा गांव के एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने समझौता कराने के लिए दबाव बनाया। उसने इस बारे में बात करने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसके साथ फोन पर गाली-गलौज की। थोड़ी देर बाद उसके दूसरे मोबाइल नंबर पर कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सोनू काठा बताते हुए फैसला नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी है। इससे परिवार भयभीत है। उसने कोतवाली में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। दूसरी तरफ एसपी जय प्रकाश ने कहा इस मामले में आरोपी कुलविंद्र और सोनू निवासी काठा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र का कहना है कि इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के केस में जेल में बंद है सोनू काठा
बागपत। पीड़ित किसान ने बताया कि सोनू काठा हत्या के केस में जेल में बंद है। कुछ समय पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इससे पहले भी उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें