फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक के बदले मांगे 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। लूंब गांव से लापता युवक को घर लाने के बदले तीन लोगों ने 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। युवक को इटावा में होना बताया। पीड़ित परिजनों ने उन पर अपहरण करने का आरोप लगाया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

लूंब गांव निवासी अनीश ने बताया उसका भाई नफीस सितंबर 2016 में लापता हो गया । तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। इसकी पुलिस से शिकायत की । पिछले दिनों गांव के ही तीन युवकों ने जानकारी दी कि उसका भाई इटावा के चांदपुर में है। उसको लाने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह परेशान है। उसने पुलिस अफसरों से भाई की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में आरोपी अनीश पुत्र इशाक, मिंटू पुत्र इशाक और रुस्तम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें