फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मजदूरों को बंधक बनाकर दी घोर यातनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शेरपुर लुहारा गांव के भट्ठे पर मजदूरी के पैसे मांगने पर बंधक बनाकर यातनाएं दी। किसी तरह छूटकर भट्ठा मजदूर डीएम के पास पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और भट्ठा मालिक को कोतवाली बुलाया। अभी तक दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है, लेकिन समझौता नहीं हुआ।
विज्ञापन

शेरपुर लुहारा गांव में भट्ठा मजदूर कल्लू, मुकेश, अशोक, बबली, बिजेंद्र, अंकित, सुशील, सुंदर, बिट्टू आदि ने मजदूरी की और उनकी 36 हजार रुपये भट्ठा मालिक पर मजदूरी बैठती है। जब उन्होंने पैसा मांगे तो भट्ठा मालिक ने उन्हें वहीं बैठा लिया और उन्हें यातनाएं दी और मारपीट की। 24 घंटे तक बंधक रहने के बाद किसी तरह वे वहां से छुपकर भागे और डीएम के यहां गुहार लगाई। डीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और भट्ठा मालिक देवेंद्र को बुलाया। भट्ठा मालिक ने कहा भट्ठा काफी दिनों से बंद पड़ा है। वहां पर मजदूरों के रहने के मकान तोड़ने के लिए मजदूरों को लगाया था, लेकिन उन्होंने कार्य नहीं किया। देर शाम तक भट्ठा मजदूरों और भट्ठा मालिक के बीच वार्ता जारी रही, लेकिन समझौता नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें