फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपयों का तकादा करने व्यक्ति पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गुराना रोड गली नंबर 8 में शुक्रवार की रात उधार के पैसे मांगने गये एक व्यक्ति पर पड़ोसियों ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इससे वह झुलस गया। उसे सीएचसी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में उसने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

घायल फजलू रहमान पुत्र अब्दुल रहमान गुराना रोड गली नंबर 8 का रहने वाला है। उसके मोहल्ले के ही एक युवक पर 20 हजार रुपये उधार थे। इसका वह कई दिन से तकादा कर रहा था। शुक्रवार की देर रात पैसे देने के लिए उन्होंने घर में बुलाया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे वह झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों से वहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें