बड़ौत (बागपत)।
औसिक्का गांव के जंगल में चारा काटने को लेकर संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्ष के तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। एक महिला गर्भवती को जिला अस्पताल रेफर किया।
घायलों में एक पक्ष की साजिया पत्नी साजिद और रूकसाना पत्नी सहीदू, दूसरे पक्ष की मेहराना पत्नी यूसुफ और शाहदाब पुत्र यूसुफ निवासी औसिक्का घायल हो गए। इनमें से साजिया जो गर्भवती है उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। एक माह पहले भी दोनों पक्षों में बुग्गी में चारा लाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके चलते मंगलवार को चारा काटते समय दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते-देखते लाठी-डंडे व पथराव शुरू हो गया। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी।