फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में गर्भवती की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों ने गर्भवती बहू को लात घूसों से पीटा
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। महिला की पति और उसके परिजनों ने लात घूसों से पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला को नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा। हालत बिगड़ने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह नौ माह पूर्व नगीना के मोहल्ला कलालान निवासी शहनावाज के साथ हुआ था। शादी के बाद से उसका पति व परिजन मकान बनवाने के लिए अपने माता पिता से पैसे लाने के लिए बराबर उत्पीड़न कर रहे थे । मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे इसी बात को लेकर उसके पति व परिजनों ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी । वह सात माह कि गर्भवती है। सूचना पर मोहल्ला चाहशीरी बिजनौर निवासी उसका भाई शाबान नगीना उसके घर पर पहुंचा तो उसने भाई से मारपीट की गई। भाई बहन को लेकर नगीना थाने पहुंचा और घटना कि जानकारी दी। पुलिस ने महिला को तत्काल डाक्टरी मुआयना कराने के लिए नगीना सीएचसी पर भेजा चिकित्सा प्रभारी ने उसे बिजनौर रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रथारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि पीड़िता का डाक्टरी मुआयना कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें