फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कैंटर चालकों में मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास साइड लगने को लेकर दो कैंटर चालकों में मारपीट हुई। एक कैंटर में तोड़फोड़ कर शीशे तोड़ दिए। हाईवे पर दोनों ने खूब हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। बाद में दोनों का शांति भंग के आरोपी में चालान किया।
विज्ञापन

सिसाना गांव निवासी प्रवीण शनिवार की रात में कैंटर में चौकर लेकर नरेला दिल्ली से बागपत आ रहा था। सोनीपत-बागपत मार्ग पर यमुना नदी पुल के पास पहुंचा तो आगे चल रहे दूसरे कैंटर ने उसे साइड मार दी। उससे उसके कैंटर का शीश टूट गया। उसने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास ओवर टेक कर कैंटर को रुकवाया। लोनी निवासी अब्दुल रहमान के कैंटर में तोड़फोड़ कर शीशे तोड़ दिए। दोनों कैंटरों के चालकों में मारपीट हुई। हाईवे पर दोनों ने हंगामा किया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर हंगामे के कारण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में लिया और कैंटर सहित कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान किया है। दोनों के कैंटरों का चालान किया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि दोनों हाईवे पर हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें